फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उघैती में निकाली राम बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। क्षेत्र के गांव रियोनाई में मंगलवार को भगवान श्रीराम की बरात बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सिंहासन पर दूल्हे के वेश में प्रभुराम बैठे थे। उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी सिंहासन पर सवार थे। बरात में शामिल सुंदर झांकियां नगरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मेला प्रबंधक ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी, प्रभु का चंदन रोली से माथे पर तिलक कर बरात की अगवानी की। श्रीरामलीला परिसर से बरात की शुरुआत की गई। इसके बाद बरात होली चौक, डाकखाना रोड, खितौरा रोड ,बुद्ध बाजार से होती हुई मेला ग्राउंड पर पहुंचकर संपंन हुई। नगरवासियों ने बरात का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। कई स्थानों पर तो जलपान की व्यवस्था भी थी। बरात में मां काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र था। इसमें तलवार बाजी का हुनर दिखाते युवाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। बैंडबाजों की भक्ति धुन लोगों का मन प्रफुल्लित कर रही थी। इससे पूर्व रात्रि में धनुष यज्ञ का मंचन दिखाया गया। इस मौके पर पं. गिरीशचन्द्र शर्मा, गौतम शंखधार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें