फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध और पुरानी पेंशन की बहाली को शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने प्रेरणा एप के विरोध और पुरानी पेंशन की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। कहाकि शिक्षक अपना शोषण किसी हाल में सहन नहीं करेंगे। जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मशाल जूलूस बीएसए दफ्तर से शुरू होकर कलक्ट्रेट पहुंचा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा को सौंपा। जिला संयोजक संजीव शर्मा ने कहाकि सरकार द्वारा शिक्षकों को तनावग्रस्त करने का काम किया जा रहा है। विद्यालय की भौगोलिक स्थिति के सुधार के लिए सरकार गंभीर नहीं है। संसाधनों के अभाव से जूझ रहे शिक्षकों की पदोन्नति रोक दी गई है। विद्यालयों का संविलियन कर पद समाप्त किए जा रहे हैं। पेंशन समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहाकि संघ द्वारा प्रेषित 12 सूत्री मांग पत्र पर सरकार विचार कर जल्द निदान करे, अन्यथा शिक्षक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों से छह नवंबर को लखनऊ में होने वाली शिक्षक सम्मान बचाओ महारैली में पहुंचने का भी आह्वान किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि प्रेरणा एप अव्यवहारिक है। इस मौके पर उदयवीर सिंह यादव, सुशील चौधरी, शैलेंद्र सिंह, अरविंद दीक्षित, अनुराग यादव, हरीश यादव, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें