सहसवान। शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नगर के मुहल्ला नयागंज स्थित आदर्श जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 921 छात्र शामिल हुए। परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों में संस्कृति के प्रति ज्ञान उत्पन्न करना है। इस दौरान परीक्षा में कस्बे के आदर्श जूनियर हाईस्कूल, जेसी एकेडमी, एसएम विद्या मंदिर, दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर, आदर्श पब्लिक स्कूल, प्रमोद इंटर कॉलेज, एमएस पब्लिक कन्या स्कूल, शिवलता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नेचर पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा संपन्न कराने में केंद्र व्यवस्थापक उपमा माहेश्वरी, ऋतु शर्मा, ऊषा मिश्रा, सत्येंद्र सिंह यादव, अमन शर्मा, दीपेंद्र शर्मा, रामसहाय बिंद, गौरव वर्मा, रमेश चंद्र सैनी, मुकेश चंद्र आदि का सहयोग रहा। ब्यूरो