फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बारात देखकर घर लौट रहे किशोर को घेर कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। राम बरात देखते समय कहासुनी के बाद तीन युवकों ने घर लौटते समय एक किशोर को रास्ते में घेर कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में चोट आई है। घायल किशोर ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी विशाल (16) पुत्र नरेंद्र पाल सिंह शाम को अपने दोस्तों के साथ राम बरात देखने के लिए आया। रामलीला मैदान के पास किसी बात पर कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इस पर तीन युवकों ने विशाल पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। बाद में घर लौटते समय आरोप लगाने वाले तीनों युवकों ने उसे पंजाबी कॉलोनी के निकट घेर कर उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। युवकों के चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचे विशाल ने परिजनों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें