फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए का सफाई पर विशेष जोर, स्कूलों को निरीक्षण कर कहा-30 सितंबर तक बांटी जाए यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत ने मलगांव समेेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 30 सितंबर तक यूनिफार्म बंटवाने को कहा, साथ ही विद्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को बीएसए सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय मलगांव पहुंचे। वहां पर औचक निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापिका आशा सक्सेना उपस्थित मिलीं। यहां पर पंजीकृत 94 के सापेक्ष 68 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में विद्यालय की एक दीवार पर उपस्थिति पट बनवाकर नामांकित बालक-बालिकाओं व उपस्थित बालक-बालिकाओं का नियमित रूप से अंकन किया जाए। साथ ही 30 सितंबर तक यूनिफार्म का वितरण हर हाल में हो जाए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय इकरामनगर में पहुंचे। यहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रूबी पटेल मौजूद मिलीं। यहां पर पंजीकृत 98 के सापेक्ष 48 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय का कोई भी बच्चा यूनिफार्म में नहीं था। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सालारपुर का भी निरीक्षण किया। यहां पर वार्डेन मंजू राठौर और 96 बच्चियां मौजूद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें