फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों में डुगडुगी बजवाकर दी जाएगी बैठक की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के प्रबंधन में जन सहभागिता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक माह होने वाली विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की सूचना गांव में डुगडुगी बजवाकर दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें। इसके अलावा शिक्षाधिकारियों को भी इसमें अनिवार्य रूप से शामिल रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में प्रबंध समितियों का गठन होता है। इस समिति में विद्यालय के स्टाफ के अलावा विद्यार्थियों के अभिभावक शामिल रहते हैं, जिन्हें बैठकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राप्त होने वाली सरकारी योजनाओं और शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी जाती है और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान किए जाते हैं। लेकिन शासन-प्रशासन को शिकायत पहुंच रही है कि प्रबंध समिति की बैठकों में सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों की समस्याएं जस की तस बन रहती है। लेकिन अब शासन ने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठकों को व्यापक स्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने गांव में डुगडुगी बजवाकर गांव वालों को इसके बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के बारे में कहा गया है, ताकि समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो सकें। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत ने बताया कि इसके बारे में सभी को बताया गया है। शासन की नीतियों पर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें