फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक या स्कूटी से आएं तो हेलमेट जरूर लगाए...नहीं तो होंगे %एब्सेंट%

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस प्रशासन की ओर से हेलमेट को लेकर अभियान चलाया जा रहा है कि कोई भी बाइक या स्कूटी सवार हो, वह हेलमेट का उपयोग अवश्य करे। अब डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों ने भी कॉलेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को निर्देश जारी किए हैं कि अगर छात्र-छात्राएं कॉलेज आने के लिए बाइक या स्कूटी का उपयोग करते हैं, तो उन्हें हेलमेट पहनकर कॉलेेज आना होगा, अन्यथा उनको कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगाते हुए उन्हें गैरहाजिर दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक, स्कूटी चलाने वालों के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों में गोष्ठियों के माध्यम से लगातार समझाया भी जा रहा है। इसके बावजूद भी जो लोग नहीं मान रहे हैं। ऐसे में उन लोगों को खिलाफ पुलिस लगातार अभियान भी चला रही है। हेलमेट की अहमियत को समझते हुए सभी डिग्री कॉलेजों ने भी इसमें पुलिस प्रशासन को सहयोग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने नवीन सत्र में प्रवेश लेने और पहले से कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को निर्देश जारी किए हैं कि अगर कोई भी बाइक और स्कूटी लेकर आता है, तो उसके लिए हेलमेट बेहद जरूरी है। कॉलेज प्रशासन की मानें तो बिना हेलमेट के कॉलेज परिसर में किसी भी छात्र-छात्राओं की बाइक या स्कूटी अंदर नहीं आने दी जाएगी।
अभी चल रहे हैं एडमिशन
-कॉलेजों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अभी जानकारी दी जा रही है। अगर जल्द ही छात्र-छात्राओं की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो छात्र-छात्राओं पर पेनल्टी डालनी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सभी छात्र-छात्राओं को समझाया जा रहा है कि वह अगर बाइक और स्कूटी का उपयोग करते हैं, तो हेलमेट पहनकर ही कॉलेज में आएं, अन्यथा उन्हें कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. संजीव कुमार सक्सेना, प्राचार्य, एनएनएसएन दास डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें