फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छुट्टा गाय से बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलटा, दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
गेंदनलाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव नगला के नजदीक बुधवार दोपहर करीब दो बजे गाय से बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे दबकर किसान गेंदन लाल (40) की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव सुरैनी पापड़ी निवासी गेंदन लाल बुधवार दोपहर दुंदपुर आसफपुर की साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने जा रहे थे। वह एक ई-रिक्शा में सवार थे। उसमें पांच लोग और बैठे थे। ई-रिक्शा जब नगला गांव के नजदीक पहुंचा था तो अचानक सड़क पर छुट्टा गाय आ गई, जिससे बचने की कोशिश में चालक हड़बड़ा गया और उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
बताते हैं कि गेंदन लाल जिस तरफ बैठे थे। ई-रिक्शा उसी तरफ पलटा था, जिससे वह ई-रिक्शा से दब गए। उसमें सवार यात्री भी उनके ऊपर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य यात्री घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। हादसे की खबर सुनकर गेंदन लाल के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गेंदन लाल खेतीबाड़ी करते थे। वह दोपहर के समय सब्जी खरीदने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें