फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई-रिक्शा पलटा, बुजुर्ग की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। बेटी के घर से लौट रहे बुजुर्ग की ई-रिक्शा के नीचे दबकर मौत हो गई। साथ ही एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उसावां कस्बा निवासी रामकुमार (55) दातागंज क्षेत्र के गांव धरेली अपनी बेटी के मिलने आए थे। रविवार करीब तीन बजे दामाद ने उसावां जाने के लिए उनको ई-रिक्शा में दातागंज के लिए बैठा दिया। दातागंज पहुंचने से पहले ब्लूमिंगडेल स्कूल के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें रामकुमार व एक अन्य व्यक्ति उसके नीचे दब गए।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को ई-रिक्शा के नीचे से निकालकर सीएचसी पर पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही रामकुमार के दामाद पहुंच गए और ससुर को लेकर बरेली चले गए। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल के पास मिले मोबाइल से फोन किया तो एक महिला ने उठाया और बताया कि वह गोरखपुर से बोल रही है। बताया कि इनका नाम सुरेंद्र सिंह चौहान है और मेरे पति हैं, लेकिन अब इनसे हमारा कोई रिश्ता नहीं है और फोन काट दिया। सुरेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रामकुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए उसे मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें