फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलटा, हजारों का सामान हुआ खराब

विज्ञापन
दबतोरी जलभराव के बीच पलटा ई:रिशा। संवाद
विज्ञापन
दबतोरी। क्षेत्र के दबतोरी-लक्ष्मीपुर मार्ग पर रविवार को जलभराव के बीच ई-रिक्शा पलट गया। इससे उसमें भरा हजारों रुपये मूल्य का किराने का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर लगभग 200 मीटर की लंबाई में पानी भरा हुआ है। हजारों यात्री रोजाना इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में शिकायत की, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की है।
जलभराव के बीच गड्ढों के कारण यहां अक्सर वाहन पलटते रहते हैं। कई चुटैल भी हो चुके हैं। रविवार को परसिया निवासी गुरपाल का ई-रिक्शा पलट गया, इसमें एक दुकानदार का हजारों रुपये मूल्य का किराने का सामान भरा था, जो भीगकर खराब हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें