फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ई-रिक्शा चालक 30 हजार रुपये लेकर भागा, पीछा करते हुए सड़क पर गिरी महिला, मौत

Sun, 04 Oct 2026 11:13 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दातागंज क्षेत्र के अरैली गांव में शनिवार को 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह 30 हजार रुपये लेकर भागे ई-रिक्शा चालक का पीछा कर रही थीं। इसी दौरान सड़क पर गिर गई थीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव अरैली में शनिवार को 30 हजार रुपये लेकर भाग रहे ई-रिक्शा चालक का पीछा करते हुए राजवती (50 वर्ष) गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। गांव कलौरा निवासी राजवती थैले में रुपये लेकर एसबीआई में जमा करने जा रहीं थीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ई-रिक्शा चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

 
राजवती के पति ऐवरन ने बताया कि दोपहर 12 बजे पत्नी बैंक गई थीं। वहां पहुंचने पर बैंक का गेट बाहर से बंद था। थैला ई-रिक्शा पर ही छोड़कर वह गेट बंद होने का कारण पूछने वहां तक गईं। इसी बीच उन्होंने मुड़कर देखा तो ई-रिक्शा और उसका चालक नहीं दिखा। उन्होंने तेज कदमों से आगे बढ़कर देखा तो ई-रिक्शा नजर आने पर दौड़ते हुए पीछा शुरू किया। पचास मीटर ही दौड़ने पर उनकी तबीयत बिगड़ी और गिर गईं।

विज्ञापन

स्थानीय युवक ने परिजनों को दी सूचना 
स्थानीय युवक वीरपाल व अन्य लोगों ने उठाकर बैठाया और घर पर सूचना दी। इस पर परिजन करीब एक किमी दूर बैंक पहुंचे और राजवती को सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी टीवी चेक करके ई-रिक्शा और चालक को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। रुपये भी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें