फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में नकली खाद बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, कई इलाकों में होती थी सप्लाई; भारी मात्रा में माल बरामद

Wed, 08 Oct 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में नकली खाद बनाई जा रही थी। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार रात एक गोदाम पर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। इस बीच आरोपी मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
गोदाम में जांच करती कृषि विभाग की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दूनपुर के बुध बाजार के नजदीक स्थित एक गोदाम में मंगलवार रात नकली खाद बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया है। कृषि विभाग की टीम ने रात एक बजे छापा मारा। यहां से बड़ी मात्रा में नकली खाद बरामद हुई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोदाम में लंबे समय से नकली खाद बनाने और उसे विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कृषि विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गोदाम से कई बोरों में नकली खाद, खाली थैले, रासायनिक पदार्थ और पैकिंग मशीनें बरामद की गईं।

जांच के लिए भेजे गए खाद के नमूने 
अधिकारियों के मुताबिक, मौके से कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि गोदाम को सील कर दिया गया है। बरामद खाद के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसानों को ठगने और फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें