बदायूं। अवसाद में आकर एक किसान ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुररू के रहने वाले अशोक (45) मौजूदा समय में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नहर खां सराय में परिवार के साथ रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह सोमवार शाम करीब चार बजे खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन कुछ देर बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि उनका शव फंदे से लटका हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है कि जमीन के विवाद के कारण अशोक अवसाद में थे। सदर कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद