शुभारंभ सचिव ओमप्रकाश आहूजा ने किया और और अध्यक्षता योगेश उपाध्याय ने की। मंडल अध्यक्ष साहित्य रस्तोगी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि दवा व्यापारी अपनी ताकत का अहसास कराएं। इसके लिए दवा व्यापारियों को एक मंच पर आना होगा। अगर दवा व्यापारी एकजुट नहीं हुए तो शोषण होता रहेगा। अगर सभी दवा व्यापारी एकजुट हो गए, तो केंद्र सरकार को हमारी मांगों को मानना होगा। इब्राहीम मंसूरी ने कहा कि सभी दवा व्यापारियों के संगठनों को एकजुट होना होगा। दवा व्यापारियों ने डीआई पवन कुमार के सामने अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
जोन अध्यक्ष शिवहरी अग्रवाल ने कहा कि दवा व्यापारियों को एआईओसीडी के साथ आना होगा। एआईओसीडी भारत में दवा व्यापारियों का सबसे बड़ा संगठन है। दवा व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एआईओसीडी की एक बैठक 29 जनवरी को होगी। पहले दूसरे जिलों से आए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जितेंद्र वैश्य, शरीयत उल्ला खां, रजीव गुप्ता, सुहेल जीलानी, भगवान दास, मनोज रस्तोगी, मुंशीलाल, अरविंद वार्ष्णेय, ज्ञानेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, अजीम लोधी, ओमचेजन उपाध्याय ने सभी का आभार जताया। संचालन नवेद जीलानी ने किया। इस मौके पर त्रिलोचन सिंह, सूर्य वैश्य, मुकेश शर्मा, नितिन माहेश्वरी, विवेक, मोहम्मद हसीब, अंकित वैश्य, आदि मौजूद रहे।