फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों संग गंगा नहाने पहुंचे मथुरा के युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। परिवार के लोगों के साथ गंगा नहाने कछला घाट पर पहुंचा युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उसे खोजने में गोताखोरों को करीब आधा घंटा तक मशक्कत भी करनी पड़ी। गोताखोरों ने उसे बाहर तो निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मथुरा में सदर कोतवाली क्षेत्र के होली चौक इलाके के निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल के परिवार के लोग निजी वाहन से सुबह गंगा नहाने के लिए कछला पहुंचे थे। सभी लोग नहाने लगे लेकिन नहाते समय बंटी (20) गहरे में चले गया। यह देख उसके दो परिजनों ने पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह पलक झपकते ही ओझल हो गया। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुनकर गोताखोर भी नाव लेकर उस तरफ पहुंच गए, जहां बंटी डूबा था। गोताखोरों ने करीब आधा घंटा की मशक्कत के बाद बंटी को खोज निकाला। उसकी सांसें भी थम चुकी थी लेकिन घरवालों ने शरीर में जान बताकर जिला अस्पताल की ओर रुख किया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई लेकिन घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रोते-बिखलते परिजन बंटी का शव लेकर मथुरा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें