फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तापमान में गिरावट... तेज हवा ने भी किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर की शुरुआत में मौसम काफी गर्म था। अधिकतम तापमान 26 व 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी। हाल यह था कि दोपहर में लोग गर्म कपड़े उतार दे रहे थे। शनिवार को मौसम में बदलाव आया। सुबह हल्का कोहरा के साथ ही गलन बढ़ गई। ठंडी हवाओं के चलते धूप बेअसर रही।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें