फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नए कानून के विरोध में उतरे चालक, वापस लेने की मांग

विज्ञापन
बिल्सी में नए कानून का विरोध में प्रदर्शन करते चालक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं चौराहे पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। नए कानून में दस साल की सजा और पांच लाख जुर्माने के प्रावधान के विरोध में वाहन चालकों ने रविवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बदायूं बस स्टैंड चौराहे पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नए कानून का वापस लेने की मांग की।
चालक गिरवर सिंह ने कहा कि नए कानून से वाहन चालक पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए सरकार को चाहिए वह शीघ्र इस कानून को वापस ले। अन्यथा आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी चालक भाजपा सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस के समझाने पर शांत हुए। इस मौके पर हरिश्चंद्र, छोटेलाल, नेपाल सिंह, रवि कुमार, लालसिंह, भोपाल, प्रदीप कुमार, नन्नू लाल, दिनेश कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें