फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर व्यक्ति की जान कीमती...सजग होकर चलाएं वाहन

विज्ञापन
एआटीओ कार्यालय पर हेलमेट वितरित करते सदर विधायक व डीएम मनोज कुमार। संवाद
विज्ञापन
- एआरटीओ कार्यालय पर हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रविवार को एआरटीओ कार्यालय पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का समापन हुआ। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और डीएम मनोज कुमार ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जान कीमती है। ऐसे में सजग होकर वाहन चलाएं। उन्होंने हेलमेट भी वितरित किए।
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा है कि नियमों से ही यातायात व्यवस्था चल रही है। जहां एक नियम टूटता है, वहीं गाड़ी पटरी से उतर जाती है। इसलिए सभी लोग शपथ लें कि कभी यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे। कभी शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगे। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जिले में जितने लोगों की मौत कोरोना से नहीं हुई हैं, उससे ज्यादा सड़क हादसों में हुईं हैं।
विज्ञापन

जिले में पता नहीं किस फैशन के तहत लोग हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं है कि उनकी इस लापरवाही से उनके साथ क्या हो सकता है। इसलिए लापरवाही छोड़ें। अपने परिवार की ओर देखें। एक हादसे से लोगों का परिवार तबाह हो जाता है। लोग अपंग हो जाते हैं। इसलिए सभी लोग यातायात नियमों को अपनाएं। हमेशा एक मंत्र ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ याद रखें।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने कहा कि सड़क पर चलने के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मनीष कुमार, पीटीओ रमेश चंद्र प्रजापति, निखिल सक्सेना, ज्ञानेंद्र कुमार, मनोज कुमार समेत कई कर्मचारी, वाहन चालक मौजूद रहे।

एआटीओ कार्यालय पर हेलमेट वितरित करते सदर विधायक व डीएम मनोज कुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें