फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लोडर पलटने से चालक घायल, पशु आहार से भरे कट्टे सड़क पर फैले

Tue, 26 May 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
वह लोडर वाहन जो हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बाइक को बचाने के प्रयास में पशु आहार से भरा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि वाहन में लदे कट्टे सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुजरिया थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया।
कासगंज जिले के निवासी अनुज राघव लोडर वाहन में पशु आहार भरकर बिल्सी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे कछला-शाहबाद हाईवे पर मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में उनका वाहन असंतुलित होकर पलट गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर पशु आहार के कट्टे बिखर जाने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मार्ग को साफ कराया।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय निवासी विकास यादव ने बताया कि गांव के पास हाईवे पर एक गहरा गड्ढा बना हुआ है, इसके कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें