फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज रोड पर ट्रक-डीसीएम की भिड़ंत में चालक की मौत

Wed, 27 Sep 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक मुख्त्यार के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर मंगलवार सुबह एक ट्रक और डीसीएम वाहन की भिड़ंत हो गई। इसमें डीसीएम चालक मुख्त्यार (38 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि मेरठ के सरधना निवासी ट्रक चालक व हेल्पर आकिल और सलीम घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी मुख्त्यार डीसीएम चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार वालों के मुताबिक मुख्त्यार मंगलवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ से डीसीएम लेकर घर लौट रहे थे। मूसाझाग थाना से आगे किसरुआ गांव के पास सामने से आए ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए और मुख्त्यार की मौके पर ही मौत हो गई।
लाेगों ट्रक से आकिल और सलीम को बाहर निकाला। एसओ शिवेंद्र भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मुख्तयार के परिवार वालों को भी बुला लिया। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। मुख्त्यार के परिजनों की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें