फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक सुमित।
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय चालक सुमित की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मौर्य कॉलोनी निवासी सुमित पुत्र वीरपाल अपना ट्रैक्टर लेकर भूसा खरीदने के लिए दबतोरी जा रहे थे। उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली पर शैलेंद्र पुत्र प्रेम प्रकाश मौर्य और मुकेश पुत्र नरेश भी बैठे हुए थे। उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली परवेज नगर गांव के नजदीक पहुंची। तभी अचानक सामने से ई -रिक्शा आ गया। उसे बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और पलट गया, उससे दबकर ट्रैक्टर चला रहे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शैलेंद्र और मुकेश ने कूदकर जान बचाई। सुमित चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार वालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें