फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छेड़खानी के आरोपी ने छात्रा को दबोचा, दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में एक छेड़खानी का आरोपी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बृहस्पतिवार को उसने फिर छात्रा को रास्ते में पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने के दौरान उसके कपड़े तक फट गए। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा शहर के एक इंटर कॉलेज में 12 वीं में पढ़ती है। उसका कहना है कि वह बृहस्पतिवार को काॅलेज से पढ़कर घर लौट रही थी। सवारी न मिलने वह पैदल घर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी रजनेश ने उसे रास्ते में घेर लिया। उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
छात्रा ने काफी शोर मचाया लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। वह खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही। इस दौरान उसके कपड़े तक फट गए। वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले उसे थाने ले गए और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले साल भी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की थी। तब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। करीब छह माह तक आरोपी जेल में रहा लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से उसने घटना को अंजाम देने की कोशिश की। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें