फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शराब पीते 27 लोगों को पुलिस ने दबोचे, कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गद्दी चौक स्थित मॉडल शॉप के शटर पर बनी खिड़की के बंद होने के बाद भी न केवल देर रात शराब बिकने का क्रम जारी है बल्कि सड़कों पर खुलेआम शराब पी जा रही है। ऐसे ही 27 शराबियों को सोमवार को कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से पकड़ा है।
विज्ञापन

शहर के गद्दी चौक पर स्थित मॉडल शॉप पर रात 10 बजे के बाद भी जमकर शराब बेची जाती थी। यहां के मालिक ने शटर काटकर खिड़की बना ली थी, जिसमें से आधी रात तक शराब सप्लाई की जाती थी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने चेकिंग के दौरान इस खिड़की को बंद कराया था लेकिन मॉडल शॉप संचालकों ने फिर से उसे खोल लिया था। अमर उजाला ने इस गोरखधंधे को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद आबकारी विभाग ने खिड़की तो बंद करा दी, लेकिन दुकान संचालक ने शटर उठाकर रात में शराब बेचनी शुरू कर दी। केवल गद्दी चौक ही नहीं, रोडवेज, स्टेशन, पनबड़िया, नवादा आदि स्थानों पर भी रात दस बजे के बाद शराब बेची जाती है। केवल यही नहीं इन दुकानों के आसपास खड़े ठेलों पर शराबी शराब पीते हैं और उत्पात मचाते हैं। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर सोमवार को खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और विभिन्न स्थानों से 27 लोगों को धर लिया। इंस्पेक्टर ओमकार सिंह के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान पुलिस ने शहर में अलग-अलग स्थानों से 27 लोगों को खुले में शराब पीते हुए पकड़ लिया। कई लोग पुलिस को देखकर भागने में कामयाब भी हो गए। कोतवाली पुलिस ने सभी इन लोगों के खिलाफ धारा 34 की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें