फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडी में तकनीकी सत्यापन लटके

Thu, 02 Jul 2015 07:29 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरडीए से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का तकनीकी सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह है कि डीआरडीए में अपने सहायक अभियंता तक नहीं है। यहां अस्थाई तौर पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता रमेश चंद्र साहू को यहां का अतिरिक्त भार दे रखा है, लेकिन हालात यह हैं कि न पीडब्ल्यूडी के काम ठीक से हो पा रहे हैं और न डीआरडीए के सत्यापन जैसे महत्व के कार्य निपटा पा रहे हैं। खुद डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामरक्षपाल सिंह ने भी स्वीकारा है कि स्थायी तौर पर सहायक अभियंता की व्यवस्था न हो पाने के कारण विभागीय कार्य में कठिनाइयां हो रही हैं।
विज्ञापन

डीआरडीए में सहायक अभियंता साजिदुल्ला को हटाए जाने के बाद डीआरडीए के तकनीकी कार्यों की व्यवस्था सुचारू रखने को  अस्थाई तौर पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता साहू को यहां का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया था। साहू ने यहां चार्ज तो ले लिया लेकिन पीडब्ल्यूडी और डीआरडीए के दोनों जगह के काम पूरी तरह से नहीं हो पा रहे हैं। हालात नाजुक होने लगे तो डीआरडीए के कर्मचारी भी परेशान होने लगे। बात अधिकारियों तक पहुंचने लगी। डीआरडीए के कर्मचारियों को फाइलें लेकर भटकना पड़ने लगा।  कर्मचारियों को सहायक अभियंता उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन


सहायक अभियंता पर अतिरिक्त कार्यभार होने के कारण कठिनाइयां आ रही हैं। प्रयास किए जाएंगे कि डीआरडीए में स्थाई रूप से सहायक अभियंता नियुक्त हो सके।
- राम रक्षपाल सिंह यादव, पीडी, डीआरडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें