फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए डा. उर्मिलेश शंखधार

विज्ञापन
स्मृतिशेष - डॉ. उर्मिलेश शंखधार...
विज्ञापन
बदायूं। किसी भी इंसान में जोश और राष्ट्रीयता का भाव जगा देने वाली कालजयी कविताएं लिखने वाले राष्ट्रकवि डॉ. उर्मिलेश शंखधर की आज 20वीं पुण्यतिथि है। उन्होंने देश के तमाम मंचों पर काव्यपाठ से लोगों का मन मोहा था।
विज्ञापन




बदायूं के डॉ. उर्मिलेश ने 1975 में कॉलेज के एक प्रवक्ता के सलाह पर एक साहित्यिक संस्था ‘अञ्चला‘का गठन किया। वह काव्य की हर विधा में समान रूप से पारंगत थे। उन्होंने हिंदी साहित्य में न सिर्फ दोहे, गजल, मुक्तक, गीत, नवगीत को एक नयी ऊंचाई दी, बल्कि अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का भी सृजन किया। मरणोंपरांत उन्हें प्रदेश सरकार ने यश भारती सम्मान से सम्मानित भी किया। उनके प्रकाशित संग्रह पहचान और परख, सोत नदी बहती है, चिंरजीव हैं हम, बाढ़ में डूबी नदी, धुआं चीरते हुए, जागरण की देहरी पर, बिम्ब कुछ उभरते हैं, घर बुनते अक्षर, फैसला वो भी गलत था, धूप निकलेगी ने लोगों के दिलों को छुआ। बदायूं क्लब व बदायूं महोत्सव जैसी संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में डॉ. उर्मिलेश का योगदान अप्रतिम है। उनकी प्रसिद्ध कविता चाहें जिंदा रहें, चाहें मर जाएं हम। गायेंगे-गायेंगे हम वंदे मातरम् आज भी उनकी मौजूदगी का एहसास करा देती है।

बदायूं क्लब में आज होगा कार्यक्रम
डॉ. उर्मिला जनचेतना समिति की ओर से काव्यमय संगीत संध्या का आयोजन होगा। इसमें डॉ. उर्मिलेश की 20वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसमें कई कवि हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें