फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डाॅ. पंकज ने चिकित्साधिकारी को सौंपा पत्र, जान का खतरा जताया

Tue, 18 Nov 2025 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली सीएचसी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार सीएचसी में तैनात डॉ. पंकज शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपकर खुद की जान-माल का खतरा होने की बात कही है। डॉक्टर ने लिखा है कि कुछ स्टाफ कर्मी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं, अभद्रता कर चुके हैं और एक बार तो हाथापाई करने तक उतारू हो गए थे।डॉ. पंकज ने बताया कि सिजेरियन का पहला केस कराने के बाद जैसे ही वह ओटी से बाहर निकले, ओटी के गेट पर पहले से कुछ कर्मचारी खड़े मिले। एक कर्मचारी ने उनसे कहा कि आप हमसे क्या चाहते हैं, हमारे काम में बाधा डाल रहे हैं। डॉक्टर ने जब पूछा कि उन्हें क्या समस्या है, तभी दूसरे कर्मचारी ने तेज आवाज में धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि आपकी तमाम ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास है। अगर मैं अपनी पर आ गया तो जीना दूभर कर दूंगा, जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें