फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर के आदर्शों को भूमि पर उतार रही डबल इंजन सरकार : असीम अरुण

विज्ञापन
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण का स्वागत करते सदर विधायक व अन्य। स्रोत- आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के तहत बदायूं विधानसभा की संगोष्ठी डाइट ऑडिटोरियम में बुधवार को हुई। इसमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि डबल इंजन सरकार आंबेडकर के आदर्शों को भूमि पर उतार रही है। उन्होंने सामाजिक समरसता और विकास को गति मिलने की बात कही।
विज्ञापन

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का व्यक्तित्व केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को नई दिशा दी। उन्होंने समानता और अधिकारों की मजबूत नींव रखी, जिस पर आज का लोकतांत्रिक भारत खड़ा है। कहा कि आंबेडकर के विचार आज भी देश के नीति-निर्माण और विकास की आधारशिला हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब के आदर्शों को लागू करने की बात कही। गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने वंचित वर्गों को जो अधिकार दिलाए, वे भारतीय लोकतंत्र की एक बड़ी ताकत हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज में परिवर्तन की सीख लेने पर जोर दिया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
कार्यक्रम का संचालन सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर राममूर्ति लाल, बुद्धपाल सिंह, भीमसेन सागर, राधेलाल, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें