फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डबल डेकर बस के हेल्पर ने किशोरी से की छेड़खानी, चालक पकड़ा

Tue, 09 Jul 2024 06:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दातागंज कोतवाली क्षेत्र में पकड़ी गई बस। संवाद
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे से चंडीगढ़ जा रही डबल डेकर बस के हेल्पर ने एक नाबालिग से छेड़खानी कर दी और मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस ने बस के चालक को पकड़ लिया और बस को कब्जे में ले लिया। यह बस सोमवार शाम कस्बे से चंडीगढ़ जा रही थी। इसमें वजीरगंज इलाके का एक परिवार भी सवार हुआ था। यह परिवार उसहैत रिश्तेदारी में गया था और चंडीगढ़ में काम करता है। चंडीगढ़ जाने के लिए यह परिवार दातागंज पहुंचा और बस में बैठ गया। इसी बीच बस के हेल्पर ने 16 वर्षीय लड़की के साथ छेड़खानी कर दी और बस से उतरकर भाग गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को कोतवाली ले गई। उसके चालक को पकड़कर कोतवाली में बैठा लिया गया है। चालक इस्लामनगर और हेल्पर अलीगंज का रहने वाला है। पुलिस ने हेल्पर की तलाश शुरू कर दी है। परिवार वालों की तहरीर पर हेल्पर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें