फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डबल डेकर बस हादसे की रिपोर्ट महीने भर बाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पिछले महीने बरेली- मथुरा हाईवे पर डबल डेकर बस हादसे में घायल राजस्थान की नौ वर्षीय बच्ची के पिता ने अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वादी ने हादसे में वाहन चलाने पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हादसा 19 मई की रात दहेमू पुलिया के पास हुआ था। बरेली से जयपुर के लिए जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। बस सवार महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गए थे। घायलों में शामिल राजस्थान के सीकर जिले के थाना अजीतगढ़ क्षेत्र के गांव भोजमेड़ निवासी मुकेश सिंह राजपूत खुद का इलाज कराके घर लौटने के बाद बुधवार दोपहर कोतवाली आए।
उन्होंने पुलिस को बताया कि हादसे में उनकी बेटी नौ वर्षीय मुविका को गंभीर चोटें आईं। उसकी हालत नाजुक है। उसमें डबल डेकर बस के चालक ने लापरवाही की थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार को दी गइ्र है। चालक पीलीभीत जिले में सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया निवासी सुल्तान (35) पुत्र अशरफ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

-

दो अन्य हादसों में घायलों ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
उझानी कोतवाली क्षेत्र में बमनौसी रोड पर दो दिन पहले टेंपो की टक्कर से घायल ई- रिक्शा सवार कादरचौक के गांव मौसमपुर पट्टी निवासी दिव्यांग बन्ने पुत्र शफी अहमद ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टेंपो मीहलाल नगला निवासी रामपाल के हवाले कर दिया गया था, जिसे उन्होंने गायब कर दिया है। इसके अलावा 12 जून को दोपहर में अढ़ौली फाटक के पास कार ने ई- रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल ई-रिक्शा सवार खिरिया वाकरपुर निवासी प्रेम सिंह के पिता सत्यपाल ने अज्ञात चालक के खिलाफ कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें