फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रद्धालुओं को रोकने के लिए कछला में घाट पर कराई दोहरी बैरिकेडिंग

विज्ञापन
कछला में कासगंज छोर के घाट पर स्नान पर रोक को दूसरे दिन कराए गए बैरिकेड। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
उझानी/ कछला। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के गंगा स्नान करने पर रोक लगने के बाद तीसरे दिन प्रसाद विक्रेताओं और खानपान की दुकानें बंद रहीं। पुलिस और नगर पंचायत कर्मियों ने घाट पर दोहरी बैरिकेडिंग कराकर आसपास नाविकों को निगरानी में लगा दिया।
विज्ञापन

प्रसाद विक्रेता चीकू ने बताया कि दोपहर कुछ दुकानदार बदायूं में अधिकारियों से मिलने गए थे, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बुधवार को गंगा किनारे का कासगंज की ओर का इलाका सूना रहा। सभी दुकानें बंद रहीं।
एसडीएम मोहित कुमार सिंह ने बताया कि कासगंज की ओर गंगा में पानी ज्यादा है। इस वजह से वहां पर अस्थायी रूप से स्नान पर रोक लगा दी गई है। पानी कम होने के बाद बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी।

कछला में कासगंज छोर के घाट पर स्नान पर रोक को दूसरे दिन कराए गए बैरिकेड। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें