फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की जान बचाने के लिए महादानियों ने किया रक्तदान

सार

सीएमएस व शिवम रस्तोगी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। शिविर में कर्मचारी नेता प्रमोद शर्मा, नीरज शर्मा, ब्लड बैंक के नीतू शर्मा, शाहरोज खान, सचिन आदि का सहयोग रहा। 25 लोग जरूरत पर करेंगे रक्तदान रक्तदान के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन ब्लड बैंक में स्टॉक पहले से फुल होने के चलते छह लोगों का रक्त लिया गया।
विज्ञापन
रक्तदान करते कर्मचारी नेता मानव शर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छह लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शनिवार को लगे शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने किया। नियमित रक्तदाता लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मानव शर्मा साथियों के साथ रक्तदान को पहुंचे। सीएमएस व शिवम रस्तोगी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए। रक्तदान करने वालों में अखिलेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश, यश शर्मा, मानव शर्मा, साजिद अली खान और मनमोहन मौर्य शामिल हैं। शिविर में कर्मचारी नेता प्रमोद शर्मा, नीरज शर्मा, ब्लड बैंक के नीतू शर्मा, शाहरोज खान, सचिन आदि का सहयोग रहा।
25 लोग जरूरत पर करेंगे रक्तदान
रक्तदान के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन ब्लड बैंक में स्टॉक पहले से फुल होने के चलते छह लोगों का रक्त लिया गया। 25 लोगों ने भविष्य में रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें