बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में एक गोवंश के शव को कुछ कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो गोरक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोवंश का शव वहां से हटाया व गांव के बाहर ले जाकर जमीन में दबा दिया।
लोगों ने बताया कि गांव के आसपास सैकड़ों की संख्या में गोवंश हर समय घूमते रहते हैं। इसमें कई पशु घायल भी हैं। इसमें से एक गोवंश की मौत हो गई। उसके शव को कुत्तों ने अपना निवाला बनाना शुरु कर दिया। जैसे ही शव पर गांव के कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद नगर के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर इसकी सूचना ग्राम प्रधान और सचिव को दी। इसके बाद गोवंश के शव को जमीन में दफन करा दिया गया।
महिला अस्पताल का एसएनसीयू। संवाद