फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लाठी-डंडों से पीटकर कुत्ते को मार डाला, तीन पर मुकदमा

Wed, 06 Sep 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुडरा खरसाई में पालतू कुत्ते को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव के राजेश पाठक ने बताया कि 30 अगस्त की दोपहर 12 बजे वह घर पर नहीं थे। पीछे से गांव के चांदीराम, योगेश और अनेकपाल उनके घर में घुसे और उनके कुत्ते को पकड़कर ले गए। उन्होंने खेतों में ले जाकर कुत्ते पर लाठी-डंडों के प्रहार किए, जिससे उसने दम तोड़ दिया। वह शाम को घर लौटे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।
वह आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि उनका कुत्ता उन पर भौंकता था। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसे भी मार देंगे। राजेश पाठक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें