मडिकल कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में बोलते प्राचार्य डॉ.अरुण कुमार।स्रोत:मेडिकल कॉलेज
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) और पॉपुलेशन काउंसलिंग लखनऊ की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य मातृ व नवजात शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें प्रभावी तरीके से नियंत्रित करना। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार ने रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और उसकी उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सकों की क्षमता वृद्धि के साथ-साथ मातृ व नवजात मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के प्रमुख वक्ता आरआरटीसी की नोडल अधिकारी व गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा सरन रही। कार्यक्रम में डाॅ. जया भारती, डाॅ. तनवी, डाॅ. रितु सिंह, डाॅ. शैफाली, डाॅ. स्वर्णिम यादव, डाॅ. नाजिया अख्तर, डाॅ. आकांक्षा यादव आदि मौजूद रही। संवाद