फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खितौरा में 60 कनेक्शन काटे, 80 हजार वसूले

विज्ञापन
खितौरा में कनेक्शन काटते विद्यूुत निगम के कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में विद्युत निगम ने कार्रवाई करते हुए 60 कनेक्शन काटे और 80 हजार रुपये का बिल वसूला है। जेई अमर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विद्युत चेकिंग अभियान में टीमों ने बिजली चोरी की जांच की। विद्युत उपकेंद्र खितौरा क्षेत्र में राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया। निगम ने 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान करीब 80 हजार रुपये बिल जमा कराए गए। जेई ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं को चेताया है कि वे अपने मीटर का लोड बढ़वाएं। साथ ही मीटर से विद्युत का उपयोग करें और समय पर बिल जमा करें। चेकिंग अभियान की टीम में जयपाल गिरि, देवदत्त, सुबोध, नरोत्तम रोहित, रंजीत मुरारी और अजय शामिल थे। इस कार्रवाई से कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें