फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डॉक्टर ने कब्जाया प्राइवेट वार्ड, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

विज्ञापन
महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में डॉक्टर ने लगा रखा है ताला। इसी में है निवास। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल में डॉ. गणेश की तीन माह पहले ही तैनाती हुई है। वह एनेस्थीसिया के डॉक्टर हैं। उन्होंने रहने के लिए न तो किराए पर कमरा लिया है न ही सरकारी आवास। दो महीने से प्राइवेट वार्ड के एक कमरे में रह रहे हैं।
विज्ञापन


कुंवरगांव क्षेत्र के भगवान दास ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा है कि महिला अस्पताल में प्रसूताओं को भर्ती करने के लिए प्राइवेट वार्ड बने हैं। इसमें कूलर पंखा और एसी लगे हैं। आरोप है कि एक कमरे पर डॉ. गणेश ने कब्जा कर रखा है। बीते दो माह से उसी में रहते आ रहे हैं।
मामले की शिकायत सीएमएस डॉ. इंदुकांत वर्मा से की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, प्रसूताएं प्राइवेट वार्ड के लिए भटक रहीं हैं, इसी समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। अब तक वार्ड खाली नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


किसी डॉक्टर व कर्मचारी को प्राइवेट वार्ड में रहने का अधिकार नहीं है। अगर कोई रह रहा है तो गलत है। जांच कर वार्ड को खाली करा दिया जाएगा। अभी मैं अवकाश पर हूं। सोमवार को अस्पताल पहुंचने के बाद मामले को देखता हूं। - डॉ. इंदुकांत वर्मा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें