फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में दिनभर ट्रिपिंग, बिल्सी में साढ़े चार घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। शहर में विभिन्न हिस्सों में रविवार को बिजली आपूर्ति के दौरान दिन भर ट्रिपिंग हुई। बिल्सी में तार टूटकर गिरने से साढ़े चार घंटे तक बिजली गुल रही। पनवड़िया, लावेला रोड, मधुबन कॉलोनी और नवादा क्षेत्र में कई बार आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर में रोडवेज के पास फाल्ट होने से करीब एक घंटे आपूर्ति फेल रही। पटियाली सराय में बीस घरों तीन घंटे बिजली नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दिन में तीन से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

उझानी-बिल्सी मार्ग पर 33 केवी मेनलाइन रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बरसात में मामूली हवा चलने पर ब्रेकडाउन में गई। पांच हजार घरों और प्रतिष्ठानों बिजली गुल हो गई। साढ़े चार घंटे आपूर्ति ठप रही।
जेई दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह तेज हुई बरसात के साथ चली हवा में गांव रोहान और पाल का नगला के पास दो पेड़ मुख्य लाइन पर गिर गए। लाइन में फॉल्ट हो गया था। बिल्सी नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। मुख्य लाइन में आए फॉल्ट को दूर कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें