फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ दिए कपड़े, मरीज की हालत बिगड़ी, तब चला पता

Tue, 21 Mar 2023 03:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

मरीज की बेटी का आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान तीन कपड़े पेट के अंदर ही छोड़ दिए गए और टांके लगा दिए। हालत बिगड़ी तो दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में एक डॉक्टर ने लापरवाही की हद कर दी। मरीज के ऑपरेशन के दौरान कपड़े उसके पेट में छोड़ ही दिए। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने दूसरे अस्पताल में दिखाया, तब इसका पता चला। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने डॉक्टर पर पिता का ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


नेकपुर निवासी कविता ने बताया कि उसके पिता वीरपाल सिंह का ऑपरेशन होना था। उन्हें पित्त का आपरेशन बताया गया था। वह खुद ही बाइक चलाकर सिविल लाइंस क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में पहुंचे तो उनको भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर ने परिजनों की सहमति के बिना उनका ऑपरेशन कर दिया।

प्यार में सबको भुलाया: गोद भराई की रस्म से पहले प्रेमी संग चली गई युवती, छोटी बहन को भी उसके लवर के साथ भगाया

पेट के अंदर छोड़े तीन कपड़े 

ऑपरेशन के दौरान तीन कपड़े पेट के अंदर ही छोड़ दिए गए और टांके लगा दिए। इससे उनके पिता की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। वह बरेली के निजी अस्पताल में उन्हें लेकर पहुंचीं तो पता चला कि उनका ऑपरेशन गलत किया गया है। उनके पेट में कपड़े भी छोड़े गए हैं। कविता ने पुलिस को तहरीर देते हुए डॉक्टर के खिलाफ के कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें