फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट नहीं डालने दिया तो लगाया जाम

Sat, 10 Oct 2015 12:07 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में मचौना की मढ़ैया में पोलिंग पार्टी ने पहचान पत्र को लेकर वोट नहीं डालने दिए तो मतदाताओं ने हाईवे पर आकर जाम लगा दिया और जबर्दस्त नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे में ही सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया और एसपी देहात मुन्ना लाल फोर्स के साथ  मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया तब कहीं ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में पंचायत का प्रथम चरण का मतदान हुआ। इस ब्लॉक के गांव मचौना की मढै़या में मतदान कर्मचारियों ने मतदाताओं से पहचान पत्र के बारे में अधिक पूछताछ की और बिना वोटर आईडी के वोट डालने को मना कर दिया। इससे तमाम मतदाता परेशान हो उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों के इशारे पर मतदान टीम उन्हें मतदान से वंचित करना चाहती है। दर्जनों मतदाताओं ने पास ही बदायूं मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी कर विरोध प्रर्दशन किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थानीयों को मतदान कराए जाने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया। करीब 12 बजे लगा जाम से आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें