फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों का तनाव न लें, जीवन में व्यावहारिक कौशल आवश्यक : प्रो. भूपेंद्र

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में तनाव प्रबंधन पर संपादित किताब का विमोचन करते अति​थि। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज और बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एसएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए ज्ञान और व्यावहारिक कौशल की आवश्यकता होती है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्राप्तांकों को लेकर तनावग्रस्त नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

सेमिनार का विषय वर्तमान ‘भौतिकवादी युग में तनाव प्रबंधन’ था। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अनूप अग्रवाल ने कहा कि धन के पीछे भागना तनाव को आमंत्रित करना है। अमीर लोग गरीबों की अपेक्षा अधिक तनावग्रस्त होते है। मुख्य वक्ता बरेली कॉलेज के प्रो. ओमकार ने कहा कि स्वस्थ और प्रसन्न रहने के लिए तनाव प्रबंधन आवश्यक है।

इससे पूर्व डॉ. अनुराग ने विषय स्थापना करते हुए कहा कि जीवन में उतने ही भौतिक साधनों का संग्रह करना चाहिए जितने आवश्यक हों। सेमिनार में चार तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए, जिनके अंतर्गत छात्र-छात्राओं तथा शोधार्थियों ने 52 शोधपत्र पढ़े। 44 शोधपत्रों से सुसज्जित भौतिकवादी युग में तनाव प्रबंधन : कारण, प्रभाव एवं समाधान शीर्षक से एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पुस्तक का संपादन वाणिज्य विभाग के प्रो. कमलेश गौतम और अपर्णा त्रिपाठी ने किया है ।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मचकेंद्र सिंह ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के अतिरिक्त जनसामान्य के लिए भी उपयोगी होगी। इस दौरान डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. बरखा सक्सेना, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें