फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्रोन जैसी अफवाह पर न दें ध्यान

विज्ञापन
ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक में बोलते कोतवाल मनोज कुमार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर परिसर में सोमवार को ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि ड्रोन जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि असली खतरा आपराधिक तत्वों से होता है। ऐसे में सतर्क रहना और रात के समय गांव की निगरानी करना जरूरी है। उन्होंने सुरक्षा समिति के सदस्यों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे मारपीट करने की बजाय पकड़कर पुलिस को सूचना दें, ताकि उचित कार्रवाई हो सके। आर्य समाज के संचालक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि अक्सर रात में जो चीजें आसमान में दिखती हैं, वे फ्लाइट होती हैं जो आवाज नहीं करतीं, लेकिन लोग भ्रमवश उन्हें ड्रोन समझ बैठते हैं। बैठक में ग्राम प्रधान समेत कई महिला पुरुष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें