फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिवजी की लीलाओं का अनुकरण नहीं अनुसरण करें’

Thu, 03 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं क्लब के प्रांगण में सात दिवसीय शिवकथा
विज्ञापन

बदायूं क्लब के प्रांगण में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चल रही सात दिवसीय शिव कथा छठे दिन आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सौम्या भारती ने बताया कि भगवान शिव का शृंगार रहस्यात्मक है। उनके स्वरूप का एक-एक पक्ष शिक्षाप्रद है। प्रत्येक वस्त्रालंकार एक संकेत है शिवत्व की ओर। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को त्र्यंबकम कहा जाता है अंबक अर्थात नृत्य त्र्यंबकम। वह तीसरा नेत्र जिसे उन्होंने काम का दहन किया था। 
विज्ञापन

साध्वी ने बताया कि केवल शिव त्रिनेत्रधारी नहीं है, उनके स्वरूप का यह पक्ष प्राणी मात्र को एक आध्यात्मिक संदेश देता है। वह यह कि हर मनुष्य त्रिनेत्रधारी है। हमारी भी त्रिकुटी के मध्य वह तीसरा नेत्र है जो बंद पड़ा है लेकिन पूर्ण संत मस्तक पर अपना वर्द हस्त रखते हैं तो वह नेत्र खुल जाता है। इंसान अपने भीतर शिव के ज्योति स्वरूप का साक्षात्कार करता है। साध्वी ने बताया कि शिव भगवान ने नरमुंडों की माला धारण की, जो जीवन की नश्वरता के प्रति सतर्क कर रहे हैं। साथ ही अविनाशी शिवत्व का वरण करने की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मानव उनकी लीलाओं से कुछ सीखने की बजाय उनका अनुकरण करता है। जैसे हम शिवरात्रि के पर्व पर देखते हैं कि लोग धूम-धाम शोर शराबे से जुलूस निकालते हैं तो धतूरा, भांग आदि नशीली चीजों का सेवन करते हैं । शिव के नाम पर अश्लील गाने गाते हैं लेकिन आज यदि हम शिवरात्रि को मनाना सार्थक करना चाहते हैं। तो हमें उनका अनुकरण नहीं अनुसरण करना चाहिए। उनकी शिक्षाओं को जीवन में लागू कर मानव तन के रहस्य को समझना चाहिए। कथा में अपर आयुक्त प्रशासन बरेली जयंत कुमार दीक्षित, नगर पालिका दातागंज के अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, आयकर अधिकारी राजीव मिश्रा, ज्योति मेहंदीरत्ता, रजनीश गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, हरप्रसाद सिंह पटेल, डॉ. अक्षत अशेष, देवेंद्र मिनोचा, नंद किशोर पाठक, सुधांशु शर्मा, मंजुल शंखधार, अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. राम बहादुर व्यथित, दीपक सक्सेना, हरिओम पाराशरी, रजनी मिश्रा, कमला माहेश्वरी, अनिल कुमार शर्मा, स्वामी अमरआनंद, राहुल चौबे, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें