फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को चेताया....कॉल रिसीव न करने पर होगी कार्रवाई

Wed, 31 Jul 2024 06:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभा कक्ष में विद्युत विभाग के अभियन्ताओं के साथ बैठक करतीं डीएम नि​धि श्रीवास्तव। स्र
विज्ञापन
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने मंगलवार को विद्युत विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विद्युत से संबंधित शिकायतों पर कॉल रिसीव न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाए। विभागीय योजनाओं और विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए कार्ययोजना तलब करते हुए कहा कि कार्य ऐसा करें कि जनता को परिणाम दिखाई भी दे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम ने सीडीओ केशव कुमार व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विद्युत विभाग की योजनाओं सहित आपूर्ति व कटौती की समीक्षा की। कहा कि गर्मी के कारण जनमानस परेशान है और विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायतें उन्हें लगातार प्राप्त हो रही हैं। यह स्थिति अत्यंत असंतोषजनक है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्युत आपूर्ति में जितना संभव हो सके सुधार लाएं और जनता की शिकायतों को प्रत्येक दशा में निस्तारण कराएं। फॉल्ट समय पर सही हों। डीएम ने व्यस्ततम समय में डिमांड और सप्लाई की जानकारी ली तो संबंधित अभियंता डीएम को संतुष्ट नहीं कर सके। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता द्वितीय राम सबद, अधिशासी अभियंता तृतीय पीके सागर, अधिशासी अभियंता चतुर्थ अशोक कुमार गौतम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें