फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया तटबंधों  की सुरक्षा का जायजा

Tue, 05 Jul 2016 11:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम ने लिया तटबंधों  की सुरक्षा का जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाढ़ राहत कार्यों में कोताही नहीं बरतने के दिए निर्देश
विज्ञापन

 जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने जिले में स्थित कुल 80 किलोमीटर लंबे चारो तटबंधों की मरम्मत कराकर वाहन चलने योग्य बनाए जाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर बाढ़ राहत कार्यों में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। 
मंगलवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने एसडीएम सहसवान हरीशंकर यादव के साथ तहसील सहसवान के मालपुर ततेरा और धापड़ स्थित गंगा महावा तटबंध पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बाढ़ खंड के एई रविंद्र कुमार और जेई सूरजपाल को हिदायत दी कि सहसवान तहसील स्थित गंगा महावा बांध की लंबाई 34.90 किलोमीटर, बदायूं एवं सहसवान तहसील के चंदनपुर-हुसैनपुर बांध लंबाई 17.50 किलोमीटर, तहसील दातागंज के उसहैत बांध लंबाई 17 किलोमीटर एवं तहसील दातागंज के उसावां तटबंध लंबाई 10.50 किलोमीटर कुल लंबाई लगभग 80 किलोमीटर तटबंध की एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कराकर उन्हें वाहन चलने योग्य बनाया जाए। 
विज्ञापन

------
पत्थर उखड़े मिलने पर जताई नाराजगी
बदायूं जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान तटबंध के निकट बाढ़ खंड द्वारा बनाई गई ठोकरों के पत्थर जगह जगह से उखड़े हुए पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि इनकी भी शीघ्र मरम्मत कराई जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन में तटबंध का निरीक्षण कर उन्हें अवगत कराएं कि ऐसे कितने परिवार हैं जो तटबंधों के निकट रहते हैं और ऐसे कितने लोग हैं जो रहते तो दूसरी जगहों पर हैं, लेकिन तटबंध के किनारे अपनी झोपड़ी बना रखी हैै। 
विज्ञापन

-----
बाढ़ चौकियों पर करें अधिकारियों की तैनाती 
बदायूं। जिलाधिकारी ने  कहा कि अभी तो बाढ़ की कोई समस्या नहीं है लेकिन बाढ़ की संभावना को देखते हुए संबंधित तहसीलों में नावों एवं मोटरवोट की व्यवस्थाएं बाढ़ चौकियों, सुरक्षा केंद्र एवं नियंत्रण केंद्र की स्थापना और बाढ़ चौकियों पर अधिकारियों, कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें