पुलिस सहायता केंद्र पर कांवड़ियों को भंडारे प्रसाद वितरित करते डीएम,एसएसपी।स्रोत:पुलिस
बदायूं। पुलिस प्रशासन की ओर से बरेली-मुथरा हाईवे पर शिविर लगाया गया। कछला के देहमूं में लगे पुलिस शिविर में पहुंचे डीएम अवनीश कुमार व एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भंडारे का प्रसाद खिलाया। यहां कांवड़ियों को भोजन, फल, पानी की बोतल व कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई। इस दौरान बम-बम भोले के उद्घोष से माहौल भक्तिमय गया। इस मौके पर एसपी देहात केके सरोज, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सहसवान कर्मवीर सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार मौजूद रहे। इससे पहले अधिकारियों ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। संवाद