फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसएसपी ने जेल का औचक निरीक्षण किया

Sat, 21 Jan 2017 11:18 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम, एसएसपी ने जेल का औचक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तलाशी के साथ बंदियों से भी अधिकारियों ने बात की
औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में मचा रहा हड़कंप
 डीएम पवन कुमार ने एसएसपी महेंद्र यादव के साथ शनिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरी जेल का मुआयना करने के बाद बंदियों और कैदियों से भी बात की। इस दौरान बैरकों की तलाशी भी ली गई। निरीक्षण में अधिकारियों को सब कुछ चाक-चौबंद मिला। निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

डीएम पवन कुमार शनिवार दोपहर एसएसपी महेंद्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ अभिषेक यादव और भारी फोर्स के साथ अचानक जिला जेल पहुंचे। जेल के निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने जेल प्रशासन से बंदियों और कैदियों के बारे में जानकारी ली। जेलर अरविंद पांडेय ने बड़े अपराधियों के बारे में उनको बताया। यह भी बताया कि बड़े अपराधियों को विशेष सेल में रखा गया है। उनकी चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के बाद डीएम और एसएसपी ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर पैनी नजर रखें। इतना ही नहीं जेल में बंद बड़े अपराधियों से मिलाई करने आने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाते रहें। इस पर भी नजर रखें कि कोई अपराधी जेल के भीतर से किसी वारदात को अंजाम देने की योजना तो नहीं बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें