थाना दिवस में समस्या सुनते डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी। स्राेत- प्रशासन
बदायूं। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सहसवान और मुजरिया में जन शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर वादों का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। इस मौके पर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद