कादरचौक। उसहैत थाना क्षेत्र निवासी नेहा ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। नेहा का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर निवासी अबरार के साथ हुआ था।
उसके एक छोटी बच्ची भी है। उसके पिता ने जो दहेज दिया था, उससे उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। उसके मायके वालों से मकान दिलाने की मांग करते थे। जब उसके मायके वालों ने मकान दिलाने में असमर्थता जताई तो उसके ससुराल वालों ने छोटी बच्ची समेत उसे घर से निकाल दिया। इस पर महिला ने पति, सास, ससुर, जेठ जेठानी और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद