बदायूं। गुरुवार दोपहर डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार में छापा मारा, जिससे जेल में अफरातफरी मच गई। प्रत्येक बैरिक में कैदियों की तलाशी ली गई लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।
डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी गुरुवार दोपहर अचानक जिला कारागार पहुंचे। उनके साथ एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एडीएम वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम मौजूद रहे। डीएम के आदेश पर जेल की प्रत्येक बैरक की तलाशी ली गई। जेल में रसोई घर से लेकर, अस्पताल, शौचालय आदि तक चेक किए गए। प्रत्येक कैदी की तलाशी ली गई लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि जेल में ये रूटीन चेकिंग थी। कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।