फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टीम बनाएं जो बच्चों को स्कूल लेकर आए’

Tue, 06 Feb 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने ब्लाक संसाधन केंद्र कौल्हाई, जरीफनगर के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। 20 दिनों से कॉपी पर सुलेख नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही रंगाई पुताई के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि पांच लोगों की टीम बनाएं, जो अनुपस्थित बच्चों को स्कूल लाए। 
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व माध्यमिक स्कूल में कॉपियां चेक की तो 15 जनवरी से सुलेख न लिखा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। बीएसए प्रेमचंद्र यादव को निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक हिंदी और अंग्रेजी में रोजाना बच्चों से सुलेख लिखाया जाए। कौल्हाई में कक्ष के बाहर मिले बच्चे को डीएम स्वयं कक्षा में ले गए। उन्होंने कहा कोई भी बच्चा घूमना नहीं चाहिए, प्रतिदिन बच्चे स्कूल पढ़ने आएं। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि गांव में पांच लोगों की टीम बनाए। टीम जो बच्चा पढ़ने नहीं आए उसे विद्यालय लेकर आए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौल्हाई में कमरों के अंदर रंगाई पुताई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। अध्यापकों को निर्देश दिया कि बच्चों को बड़ों का आदर करना सिखाएं। सभी बच्चों के अभिभावकों के स्कूल में मोबाइल नंबर रखे जाएं। स्कूल पढ़ने नहीं आए बच्चों का अध्यापक कारण जरूर पता करें। डीएम ने विद्यालय में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। इस मौके पर प्राथमिक चंद्रकेश यादव, सुभाष चंद्र, बीडीओ अजय कुमार राजन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें